( ग्वालियर ) वाइकर मठ में रामनवमी महोत्सव 30 से


ग्वालियर ( ईएमएस ) | शिव समर्थ गो सेवा वाइकर मठ लक्ष्मी गंज में 10 दिन का श्रीराम नवमी महोत्सव 30 मार्च से 8 अप्रैल तक मनाया जाएगा। प्रवक्ता निशिकांत सुरंगे ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ वर्ष प्रतिपदा को सुबह 8 बजे रविंद्र सायखेडकर द्वारा ध्वजारोहण, गुड़ी पूजन, मंदिर की नित्य पूजा आरती से होगा। शाम सात बजे व्यंकटेश वाकडे का व्याख्यान होगा। अगले दिन 31 मार्च व एक अप्रैल को रवि दांते एवं 2 अप्रैल को मेघदूत परचुरे के व्याख्यान होंगे। इसके बाद 3 व 4 अप्रैल को महारुद्र प्रासादिक व गजानन भजन मंडल की भजन प्रस्तुति होंगी। पांच अप्रैल को सुंदरकांड होगा और 6 को तृप्ति बेहेरे द्वारा श्री राम जन्म कीर्तन व राम जन्म होगा। इसी दिन अखंड रामायण पाठ होगा। सात अप्रैल को सत्यनारायण पूजा व आठ को वसंत ललित पाद्य पूजा तीर्थ प्रसाद के साथ समापन होगा।