वीरेंद्र सहवाग ने सबसे रोचक 4 टीमों को चुना

आज से प्रारंभ हो रहे आईपीएल 2025 टूर्नामेंट में हर टीम एक से बढ़कर धाकड़ खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर रही है। पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और ऑस्ट्रेलिया पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने चर्चा करते हुए अपनी टॉप 4 टीमें बताई। 

वीरेंद्र सहवाग ने हालांकि सबसे रोचक 4 टीमों को चुना है। सहवाग ने अपनी टॉप 4 टीमें बताई हैं- मुंबई इंडियंस (एमआई), सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच), पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी)। इसका सीधा मतलब है कि सहवाग को विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा अपनी डोमेस्टिक टीम बेस्ट फ्रेंचाइजी यानी दिल्ली कैपिटल्स पर भी भरोसा नहीं है। मुंबई इंडियंस ने 5 बार रोहित शर्मा की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता है, जबकि फिलहाल टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या हैं। उन्होंने पिछले सीजन हिटमैन को रिप्लेस किया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर डेविड वॉर्नर की लीडरशिप में कमाल किया था। टीम के कप्तान पैट कमिंस हैं।

 पिछले सीजन उसने फाइनल तक का सफर तय किया था। प्रीति जिंटा की सहमालिकाना हक वाली पंजाब किंग्स को अपने पहले खिताब का इंतजार है। अच्छी बात यह है कि टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब अपने नाम किया था। हालांकि, अय्यर को उतना श्रेय नहीं मिला, जितना मिलना चाहिए था। सहवाग की आखिरी पसंद लखनऊ सुपर जायंट्स है। 

22मार्च25